मेरठ। रुड़की रोड गांधी बाग के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार पशु व्यापारी सोफियान (22) को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सरधना के खिर्वा जलालपुर निवासी सोफियान रविवार को हापुड़ अपनी ननिहाल गए थे। यहां से वह तड़के 5 बजे मेरठ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे के आसपास मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांधी बाग के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि चाचा सईद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश किया जा रहा है। संवाद