मवाना। गांव सैदीपुर सेठ निवासी अर्जुन ने मवाना थाने में तहरीर देकर बाइक सवारों पर लाठी डंडों ईंट आदि से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। अर्जुन ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम 5:30 बजे तहसील बाईपास से ट्रैक्टर लेकर सरसों का भूसा उठाने के लिए जा रहा था। तीन मजदूर भी उसके साथ थे। तहसील बाईपास पर बाइक पर सवार तीन लोग आए, जो साइड में जगह कम होने के कारण तैश में आ गए और ओवरटेक कर बाइक को ट्रैक्टर के आगे लगाकर रोक दिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडों व ईंट आदि से हमला कर दिया। मजदूर बचाने आए तो उनको भी डराकर भगा दिया। एक मकान में घुसकर उसने जान बचाई। मारपीट के दौरान जेब में रखे 22500 रुपये भी गुम हो गए। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।