स्योहारा। ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति संग अपने मायके स्योहारा के गांव मेवानवादा आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम साढ़े छह बजे गिजाला फ़िरदौस (30) पत्नी नाजिर अहमद निवासी ग्राम अमहेड़ा थाना हल्दौर अपने पति संग अपने मायके स्योहारा के गांव मेवानवादा जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला के मायके में कोई विवाह समारोह आयोजित होना था। जैसे ही स्योहारा मिल तिराहे पर उनकी बाइक पहुंची, तभी गन्ने से लदे ट्रक से गन्ने की एक पूली महिला के सिर पर गिर गई, जिस कारण महिला बाइक से गिर कर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई और मौत हो गई। महिला का पति नाजिर बाइक सहित दूसरी तरफ गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।