फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। पेपर मिल में ड्यूटी पर जा रहा कर्मचारी रविंद्र सैनी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इंचौली थाना क्षेत्र के गांव खरदौनी निवासी रामवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा रविंद्र सैनी एक पेपर मिल में कार्यरत है। मंगलवार शाम 7:00 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकला था। गांव से बाहर निकलते ही पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मसूरी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के पिता की तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें