नूरपुर (बिजनौर)। मैजिक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
स्योहारा थानांर्गत गांव सदोबेर खां निवासी रोहित (33) अपनी पत्नी व छोटी पुत्री को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक द्वारा चांदपुर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रास्ते में बिराल के पास एक मैजिक ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे रोहित घायल हो गया। जबकि पत्नी व पुत्री सुरक्षित रहे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।