फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Sun, 21 Dec 2025 06:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मटौर कट के पास 15 दिसंबर को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार समौली गांव निवासी अंकुरपाल (25) वर्ष ने रविवार को उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाने पर दी तहरीर में पिता कृष्णपाल ने बताया कि वह दौराला में समौली मार्ग पर किराए के मकान में रहता है। वह भेड़ पालन करता है। बड़ा बेटा अंकुरपाल मजदूरी करता था। 15 दिसंबर को अंकुरपाल वलीदपुर गांव में अपने दोस्त से मिलकर बाइक से घर लौट रहा था। मटौर कट के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण वह घायल हो गया। उसका ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को अंकुरपाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें