दौराला। मटौर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मुजफ्फरनगर निवासी संजय शनिवार को बाइक से मेरठ स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह मटौर गांव के पास पहुंचा तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजय घायल हो गया। टक्कर के बाद चालक कार समेत भाग गया। कुछ लोगों ने संजय को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और उसके चालक की तलाश कर रही है। संवाद