दौराला। नगली गेट के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से कार लेकर भाग निकला। कस्बा खतौली निवासी अतुल बाइक से दौराला किसी काम से आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आई कार ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने के फेर में बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अतुल सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।