फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मटौर गांव के सामने 18 मार्च को कार की टक्कर से मीरापुर निवासी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छोटे भाई शाहनवाज ने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि बड़ा भाई आस मोहम्मद वेल्डिंग का कार्य करता है। वह किसी काम से सिवाया गांव जा रहा था। मटौर गांव के सामने पहुंचते ही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में आस मोहम्मद को गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की सूचना पर घायल को कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि कार की गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें