फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ट्रक की साइड लगने से बाइक सवार गांव जंधेडी निवासी अरुण कुमार व राजा निवासी हस्तिनापुर रोड घायल हो गए। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरुण की हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार शाम गांव जंधेडी निवासी अरुण कुमार (40) बाइक पर हस्तिनापुर की ओर से मवाना की ओर आ रहा था। बामनी वाले मंदिर के पास उसे हस्तिनापुर रोड निवासी राजा (10) ने अरुण की बाइक पर लिफ्ट ली। राजा को मवाना से चीनी लानी थी। जैसे ही यह लोग गोशाला के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में साइड मार दी। साइड लगने से बाइक गिर गई। इससे बाइक सवार अरुण कुमार व राजा घायल हो गए। दोनों को राहगीरों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें