मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित स्याल मंदिर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही सड़क हादसे में बाइक सवार के घायल होने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार घायल बाइक सवार गांव रुकनपुर निवासी 38 वर्षीय अंकुश पुत्र सतीश है। वह एक निजी नर्सिंग होम में कार्य करता है। वही सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस बारे मे सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।