मवाना। गांव जसौला निवासी भिखारी व उसका मुकुल कुमार बाइक से इंचौली पबला गांव रिश्तेदारी में आए थे। वहां से अपने गांव लौट रहे थे। वह पिलौना के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। थाने में तहरीर नहीं दी गई है।