सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में शनिवार रात बाइक और बुग्गी की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय भोलू की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भोलू शनिवार शाम सरधना बाजार से सामान लेकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह नाहली मोड़ के पास पहुंचा। सामने से आ रही बुग्गी से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि भोलू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे तुरंत सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया। भोलू ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन के अनुसार भोलू अविवाहित था और अपने पिता के साथ खेती में मदद करता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही रविवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे की थाने में कोई सूचना नहीं मिली है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।