फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

गौरव गिरी निवासी फरूखनगर जनपद गाजियबाद मंगलवार सुबह घर से हरिद्वार निजी काम से जाने की बात कह कर गया था। गंगनहर कावंड़ पटरी मार्ग पर मानपुरी गांव से आगे एक रेस्टाेरेंट के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें युवक सड़क किनारे दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल होने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की आईडी के आधार पर पहचान करते हुए परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी का कहना है कि सड़क हादसे में मृतक की बाइक कब्जे में लेकर जांचकर कार्रवाई की जाएगीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें