दौराला। गांव सरसवा निवासी जुगनपाल ने तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक पर दौराला आया था। बाइक टीवीएस शोरूम से करीब 50 मीटर आगे स्थित मार्केट में खड़ी की थी। वह कांवड़ देखने चला गया। करीब 15 मिनट बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के साथ लोगों से भी जानकारी की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।