फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से बाइक मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से बाइक मैकेनिक की मौत
विज्ञापन

दौराला। एनएच-58 पर दौराला कस्बे में एक बाइक शोरूम पर मैकेनिक की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धंजू गांव निवासी दीपक (21) दौराला कस्बे के होंडा बाइक शोरूम पर मैकेनिक का कार्य करता था। पिता मदन ने बताया कि एजेंसी की छत पर लगे होर्डिंग्स में करंट दौड़ रहा था। जानकारी होने के बावजूद एजेंसी संचालक ने दीपक को शोरूम की छत पर होर्डिंग हटाने के लिए भेज दिया। जिससे दीपक करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख पुकार सुनकर अन्य कर्मी मौके पर दौड़े। परंतु, तब तक दीपक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर दीपक के परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने एजेंसी संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदन ने थाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी बृजेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें