बाइक फिसलने से घायल मोड खुर्द निवासी करण। (मवाना)
मवाना। मवाना खुर्द के पास सोमवार को मोड खुर्द निवासी करण की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें करण गंभीर रूप से घायल हो गया। करण के अनुसार वह बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। एक वाहन को बचाने के फेर में वह अपना संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। करण को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।