फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चे को टक्कर मारने पर फूंकी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को टक्कर मारने पर फूंकी बाइक
विज्ञापन

दौराला। गांव मवीमीरा में बाइक सवार तीन युवकों ने घर के बाहर एक बच्चे को टक्कर मार दी। घटना से गुस्साए परिजनों ने बाइक सवार युवकों की पिटाई करने के बाद बाइक में आग लगा दी। युवकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने जली बाइक को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की।
लावड़ के मोहल्ला नई बस्ती निवासी मुरसलीन, अताउर्रहमान, फरमान अपने साथियों के साथ रविवार को मवीमीरा गांव में क्रिकेट खेलने गए थे। देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव निवासी आदेश के घर से बाहर अचानक आदेेश का चार वर्षीय पुत्र आरविक बाइक के सामने आ गया। टक्कर से आरविक घायल हो गया। शोर सुनकर परिजन बाहर आए और बाइक सवार तीनों युवकों की पिटाई कर दी। तीनों युवक जान बचाकर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने युवकों की पल्सर बाइक में आग लगा दी। परिजनों का आरोप है तीनों युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने शांति बनाए रखने की अपील की। परिजनों ने बच्चे को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी। तीनों युवक के परिजन भी थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें