राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने कालागढ़ टाइगर रिजर्व में बनने वाली टाइगर सफारी के काम पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण ने कमेटी बनाकर दो महीने में रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान टाइगर सफारी का कोई भी काम बंद रहेगा।
वहीं कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।