फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आलिम-ए-दीन मौलाना शमसुद्दीन चतुर्वेदी का इंतकाल, कौमी एकता के लिए रहे समर्पित

Mon, 16 Jan 2023 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के प्रसिद्ध मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वह हमेशा कौमी एकता के लिए समर्पित रहे।
विज्ञापन
मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के जाने-माने आलिम-ए-दीन मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। चारों वेदों का ज्ञान रखने वाले मौलाना शमसुद्दीन नोमानी ने कौमी एकता की तकरीरों से देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई।

विज्ञापन


 नगर के जाने-माने आलिम  मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी का बीमारी के बाद इंतकाल हो गया। वे 77 वर्ष के थे।मोहल्ला वाहिद नगर निवासी चारों वेदों का ज्ञान रखने वाले शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी ने वेद और कुरान के हवाले से दुनिया को सर्वधर्म संभाव और आपसी भाईचारे पैगाम दिया। 

हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और वेदों में उनके जिक्र से संबंधित मौलाना शमसुद्दीन की किताब अंतिम महापुरुष ने शमसुद्दीन नोमानी को सामाजिक समरसता के लिए पहचान दिलाई।
विज्ञापन


मौलाना शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी ने पाकिस्तान, कश्मीर  सहित हिंदुस्तान की अनेक सेमिनारों में कौमी एकता ,सर्वधर्म संभाव और इंसानियत से जुड़ी तकरीरों से अपनी अलग पहचान बनाई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में तेंदुए से दहशत, राजपाल बालियान बोले-किसान भुगत रहे सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा

विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड.,समाजसेवी एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरेैशी, इंजी. मौअज्जम खां, हाजी मो.फैसल ने आलिम शमसुद्दीन नोमानी चतुर्वेदी के इंतकाल पर अफसोस का इजहार किया।
विज्ञापन


उधर, जाने माने शायर और मीडिया कर्मी डॉ. आफताब नोमानी, शहजाद नोमानी के पिता शमसुद्दीन नोमानी के इंतकाल पर सामाजिक संगठनों, शायरों और मीडिया कर्मियों ने संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें