फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से पांच दिन बंद रहेगा बिजली बंबा बाईपास, देखकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बंबा बाईपास बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ सितंबर की रात आठ बजे तक बंद रहेगा। पांच दिन तक हापुड़ रोड से दिल्ली रोड पर आने-जाने वाले भारी वाहनों को मोहिद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। इसको लेकर खरखौदा थाने के पास और मोहिउद्दीनपुर मोड पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। हापुड़ रोड की तरफ से आने वाले कार और दूसरे छोटे चौपहिया वाहन शहर में दिल्ली रोड, बागपत रोड, रोहटा रोड और कंकरखेड़ा रोड से एनएच-58 की तरफ आ-जा सकते हैं। बाइक और स्कूटी सवार बिजली बंबा बाईपास पर बाजौट गांव वाले रास्ते से होते हुए निकल सकते हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ जगवीर सिंह के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने के कारण ट्रैक की मरम्मत होनी है। ऐसे में पांच दिन तक ट्रैक पर कार्य होगा। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर कार्य होने की वजह से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से नौ सितंबर की रात आठ बजे तक पांच दिन बिजली बंबा बाईपास बंद रहगा। बिजली बंबा बाईपास से आने वाले भारी वाहन खरखौदा-मोहिदद्दीनपुर मार्ग से आएंगे-जाएंगे। बाइक और स्कूटी सवार बाजौट वाले रास्ते से जा सकते हैं, रेलवे ट्रैक कोई पार नहीं करेगा।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई
बिजली बंबा बाईपास से रोजाना एक लाख से अधिक वाहन आते-जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जा रही है। टीआई विनय कुमार साही ने बताया कि खरखौदा थाने के पास और मोहिद्दीनपुर मोड़ पर पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

- टीपीनगर गेट पर पुलिया बनने के कारण जाम लग सकता है, ऐसे में यहां भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहे पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
- शॉप्रिक्स मॉल चौराहे और बिजली बंबा पुलिस चौकी पर वाहनों को रोकने के लिए पुलिस तैनात रहेगी। रेलवे फाटक पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

लोग रखें ध्यान
रोजाना कार से गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रैफिक पुलिस ने सुझाव दिया है कि वे कंकरखेड़ा फ्लाईओवर या रोहटा रोड से होते हुए एनएच-58 पर जा सकते हैं। इसके अलावा हापुड़ से होते हुए भी जा सकते हैं। दिल्ली रोड से जाने से बचें, ट्रांसपोर्टनगर गेट के सामने पुलिया मरम्मत कार्य के चलते यहां पर जाम मिल सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें