फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिजौली निवासी दरोगा का बरेली में हृदय गति रुकने से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (मेरठ)। बरेली जंक्शन पर तैनात जीआरपी के दरोगा चमन सिंह की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को उनके पैतृक गांव बिजौली में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी चमन सिंह (46) पुत्र परमानंद 1998 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2011 में वह दरोगा बने और 2021 में उनकी तैनाती जीआरपी में हुई। इस समय चमन सिंह बरेली जंक्शन पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को उनका शव पैतृक गांव बिजौली पहुंचा। खरखौदा पुलिस के साथ मेरठ पुलिस लाइन से पहुंची गारद द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे शिवम ने मुखाग्नि दी। परिवार में उनकी माता ज्ञानवती देवी, पत्नी बबीता, बेटा शिवम, पुनीत व बेटी शगुन का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें