सुनील कैथवास....साकेत स्पोर्ट्स क्लब में विश्वासु और आकांक्षा की शादी में पहुंचे बिहार के गवर्न
मेरठ। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान रविवार को ऑटोमोबाइल कारोबारी अजय गुप्ता के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्पोर्ट्स क्लब साकेत पहुंचे। राज्यपाल ने वर-वधु विश्वास व आकांक्षा को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने बिहार के राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल के चाणक्यपुरी शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचने पर राज्यपाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकुर गोयल, हर्ष गोयल, भाजपा शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, पार्षद सुमित मिश्रा, भाजपा नेता नरेंद्र राष्ट्रवादी, जगपाल सिंह बौद्ध, मनीष जैन आदि मौजूद रहे। संवाद