फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिग डैडी क्लब ने सात विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान में चल रहे चतुर्थ लेजेंड्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इसमें बिग डैडी क्लब ने सात विकेट से मैच जीता। डोमिनेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन का लक्ष्य दिया। इसमें मयंक ने 26 रन बनाए। गेंदबाज कुंवरवीर ने तीन, धर्मेंद्र व आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिग डैडी क्लब की टीम ने 11.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 101 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीता। इसमें पिंटू पांचाली ने 65 रन की पारी खेली। गेंदबाज नितेश सोम ने तीन विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच पिंटू पांचाली को चुना गया। कोच उमेश ने उन्हें सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें