हाजी याकूब कुरैशी के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में 31 मार्च की आधी रात के बाद पुलिस ने अवैध तरीके से मीट की पैकिंग करते 10 कर्मचारियों को रंगेहाथ दबोचा था। इस मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि याकूब कुरैशी के घर पर कुर्की वारंट चस्पा किया गया था, जिसमें कोर्ट ने आदेश दिया था कि याकूब अपने परिवार के साथ कोर्ट में पेश हो जाएं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
कोर्ट की अवहेलना करने पर मुकदमा
इसके बाद भी कोई नामजद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। किठौर थाने में याकूब और उनके बेटों समेत छह आरोपियों पर फिर से मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस कुर्की करने की तैयारी में लगी है। याकूब और उनके दोनों बेटों की तलाश में पुलिस की दबिश चल रही है।
अग्रिम जमानत पर पत्नी को मिली है राहत
मीट फैक्टरी में अवैध पैकेजिंग के मामले में हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज नामजद हुए थे। कोर्ट से याकूब और उनके दोनों बेटों को राहत नहीं मिली, जबकि पत्नी संजीदा बेगम को सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई थी। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर दी है।