फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवजीवन इंटर कॉलेज में निकली साइकिल रैली

विज्ञापन
बहसूमा। नव जीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के एनसीसी कैडेट्स ने साइकिल रैली निकालते हुए
विज्ञापन
बहसूमा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नवजीवन इंटर कॉलेज में 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सोमवार को एनसीसी कैडेट्स ने भव्य साइकिल रैली निकाली। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट योगेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। एनसीसी प्रथम अधिकारी अतुल देव गौतम के नेतृत्व में कैडेट्स हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकले। कैडेट्स ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस दौरान पूर्व प्रबंधक सत्यपाल सिंह, अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रतिराम मावी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें