मेरठ। केदारेश्वर सेवा समिति की ओर से शताब्दी नगर में 15 से 21 दिसंबर तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा को लेकर बुधवार को मैदान में भूमि पूजन किया गया। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा भगवान शिव की कथा का वर्णन करेंगे। बुधवार को भूमि पूजन पंडित चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्र चरणों व पूर्ण विधि विधान के साथ किया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, अश्वनी त्यागी, राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा आदि ने भूमि पूजन में भाग किया। समिति के अध्यक्ष केके गुप्ता, महामंत्री आशीष बंसल, कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, प्रवर शर्मा, अमन अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, संदीप गोयल, अनिल जैन, गणेश अग्रवाल, अंकित गुप्ता, मनु, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद