हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद विजेता टीम
फोटो समाचार
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को खंद्रावली इलेवन और भावनपुर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें भावनपुर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता।
खंद्रावली इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम 18.2 ओवर में 134 रन पर आउट हो गई। इसमें अबुबकर ने 27, नोमान ने 24 और मोहम्मद सनिफ ने 22 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में सैफ खान ने 3, शाहबाज खान और हुमायू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भावनपुर की टीम ने 15.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और 9 विकेट से शानदार जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मोहम्मद अस्जद ने 51, शौर्य ने 35 और अरुण ने 40 रन की नाबाद पारी खेली। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद