कराटे बेल्ट प्रतियोगिता में बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित वैष्णो प्लाजा में बुधवार को मेरठ कराटे सेंटर की ओर से ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें भाव्यांश कुमार, कबीर सिंह, अब्दुल्ला खान, पर्जन्य सिंह ने बेल्ट परीक्षा पास की। इसके अलावा शुभांशी ने ब्राउन बेल्ट, सोम्य, वैष्णवी ने ब्लू बेल्ट परीक्षा पास की। इस मौके पर सियान सिराज अहमद चीफ इंस्ट्रक्टर मोहम्मद जाहिद, कराटे कोच अनुज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद