फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रमिक समस्याओं को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति के आह्वान पर चौधरी चरण सिंह पार्क में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि छह से आठ फरवरी तक जगन्नाथ पुरी में आयोजित संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में 25 फरवरी को देशव्यापी प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। मजदूर संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों को अविलंब लागू किया जाए। केनरा बैंक फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री अनुज त्यागी ने बैंकों में शासन की भांति पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने तथा इंसेंटिव परफॉर्मेंस लिंक्ड व्यवस्था लागू करने की मांग की। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए। वेतनमान विसंगति समिति की रिपोर्ट पर तत्काल आदेश करने और श्रमिकों को समुचित चिकित्सा सुविधा की मांग की गई। मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष अर्जुन त्यागी ने सिटी बसों के स्थायी अड्डे, समय पर वेतन, चालक-परिचालकों के लिए बीमा सुविधा की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें