फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कृषि सम्बंधित मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन इण्ड
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि प्रदेश में उद्योगों और हाइवे के निर्माण के लिए खेती की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इसमें किसानों की आजीविका और प्रदेश की खाद्य सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने मांग रखी कि खेती में प्रयोग यंत्रों को जीएसटी मुक्त करने, ट्रैक्टर की 10 वर्ष अवधि समाप्त करने, टयूबवेल पर पांच किलोवाट तक सोलर पैनल मुफ्त लगाए जाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धर्मेद्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष अंकुर चपराणा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष प्रधान, ओमकार यादव, अमनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें