भारत विकास परिषद गंगा शाखा द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया।स्रोत संस्था
मेरठ। भारत विकास परिषद गंगा शाखा ने मंगलवार को रक्षा पुरम सेक्टर-3 स्थित आराधना लोचन के आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। आयोजन में सदस्यों ने भगवान श्री राम और हनुमान जी की आराधना की। पाठ के दौरान समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ममता गोयल और सचिव शारदा पंवार मौजूद रहीं। अंजू लोचन, सरला शर्मा, सरू शर्मा, सविता और शशि भाटी सहित शाखा की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सदस्यों ने धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, सेवा और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। संवाद