फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भारत क्रिकेट एकेडमी ने 14 रन से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर स्थित युवा क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत क्रिकेट एकेडमी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें भारत क्रिकेट एकेडमी ने 14 रन से जीत प्राप्त की। भारत क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 280 रन बनाए। टीम की ओर से मोहम्मद अमान ने 60 गेंद में शानदार 104 रन की शतकीय पारी खेली। प्रशांत ने 28, हरीश ने 29 और आकाश ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव ने 4, आर्य और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 266 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मोक्ष राणा ने 97, प्रतीक चौधरी ने 58, सागर ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आरिश चौधरी ने 3, जयेश और ऋषभ ने दो-दो विकेट लिए। भारत क्रिकेट एकेडमी ने 14 रन से जीत प्राप्त की। अमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें