जगन्नाथ स्वामी मंदिर में रुद्राभिषेक और भंडारा किया गया।
मेरठ। कैंट स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर में बृहस्पतिवार को मंदिर समिति के तत्वावधान में भंडारा आयोजित किया गया। भगवान शंकर का रुद्र अभिषेक और शृंगार कराया गया। भंडारे में विशेष सहयोग समिति अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा और मुख्य सेवक मुकुल अग्रवाल रहे। मंदिर हर-हर महादेव और जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। संवाद