फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव से निकाली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा

Fri, 26 Oct 2018 01:15 AM IST
amarujala
विज्ञापन
meerut - फोटो : meerut
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महर्षि वाल्मीकि रथ यात्रा कमेटी द्वारा महर्षि वाल्मीकि की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सूरजकुंड स्थित रामबाग वाल्मीकि मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि और दक्षिण शहर विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने किया। महापौर सुनीता वर्मा और नगर आयुक्त मनोज चौहान ने पूजन किया। यात्रा इंदिरा चौक, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, बुढ़ाना गेट, सुभाष बाजार, शहर कोतवाली, गुदड़ी बाजार, सर्राफा, वैली बाजार, लाला का बाजार होते हुए घंटाघर स्थित वाल्मीकि चौपाल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में करीब 40 झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों में शिव की बारात, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण, लव-कुश, वाल्मीकि आश्रम आदि ने सभी का मन मोह लिया।  यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया और फूल बरसाए। इस मौके पर कमलदत्त शर्मा, कैलाश चंदौला, राजू महरोल, मनींद्र सूद, दीपक मनोठिया, शनि चिंडालिया, विनेश विद्यार्थी, नरेश चौधरी, जीतू चिंडालिया, सुंदरलाल चिंडालिया, बाबूलाल टांक, मुकेश वेद, राजू ढिंगिया, दास बाबू भुरंडा, सोनू रोहतगी, अनिल चिंडालिया, सतीश वेद, सुभाष चावडिया, संजय नजराना, संदीप बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें