मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में भक्तामर विधान हुआ। इसमें 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से पूजन किया गया। पूजन का सौभाग्य प्रमोद जैन और अंजलि जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख महाअर्चना हुई। इस स्रोत में अपार शक्तियां विद्यमान है। कार्यक्रम में नवीन, मयंक, मोहित, शोभित, करन, अध्यांश, राहुल रहे। ब्यूरो