मेरठ। फूलबाग कॉलोनी में आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर विधान कराया गया। पूजन का सौभाग्य सिद्धि जैन को प्राप्त हुआ। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में जैन मंदिर की वेदी में विराजमान आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख विधान पूजन किया। भगवान आदिनाथ के गुणों और शक्तियों का वर्णन किया गया। विनोद जैन ने 48 दीपकों को स्वास्तिक के मांडले पर श्लोक पढ़ते हुए अर्पित कराया। सामूहिक आरती की गई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया। अंत में समयबद्धता के दो पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में नवीन, मयंक, अनुज, मुकेश, जिनेंद्र, विनय, वीरेश, संजय, अतुल, सौरभ, उषा, पूजा सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो