मेरठ। आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर फूलबाग कॉलोनी में 25 जनवरी को निरंतर सातवें वर्ष भक्तामर विधान का किया गया। इस वर्ष यह सौभाग्य आर्य नगर, जेल चुंगी निवासी पीयूष जैन, सीमा जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मंदिर समिति के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।शास्त्रों के अनुसार भक्तामर स्रोत में अपार शक्तियां हैं। अध्यक्ष हेमंत जैन के निर्देशन में 48 श्लोकों का उच्चारण करते हुए भक्तों ने स्वास्तिक के मांडले पर दीप प्रज्ज्वलित किए। विनोद जैन ने दीप स्थापित करवाए। भक्तों ने सामूहिक आरती की। राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया। कार्यक्रम में पीयूष जैन व सीमा जैन ने लकी ड्राॅ के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नवीन, मयंक, रमेश, अनुज, मुकेश, जिनेंद्र, विनय, वीरेश, संजय, अतुल, सौरभ रहे। ब्यूरो