मेरठ। फूलबाग कॉलोनी ने आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर विधान किया। 48 श्लोक पढ़कर भक्ति भाव से पूजन किया। पूजन का सौभाग्य रमेश जैन, वीना जैन ने प्राप्त किया। जैन समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्या में वेदी पर विराजमान आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख महाअर्चना की गई। शास्त्रों के अनुसार इस स्रोत में अपार शक्तियां हैं। कार्यक्रम में इस अवसर पर नवीन, मयंक, सात्विक, संजय, राहुल, विनय, जिनेंद्र, सौरभ, नितिन रहे। ब्यूरो