मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर महाअर्चना हुई। सात वर्षों से लगातार हो रही इस महाअर्चना में संस्कृत के 48 श्लोकों का पाठ कर 48 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस बार आयोजन का सौभाग्य मोहनपुरी निवासी सुनील जैन, प्रमिला जैन, राहुल जैन, प्राची जैन, शिवांश जैन और श्रीयांशी जैन परिवार को मिला। अध्यक्ष हेमंत जैन ने महाअर्चना कराई। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि सुबह श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा हुई। कार्यक्रम में राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। लकी ड्रॉ निकाला गया। विजेताओं को सुनील जैन और प्रमिला जैन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन, मयंक, संजय, विनय, रमेश, अतुल, जिनेंद्र, सौरभ, विनोद, उषा, पूजा, अविशी, अनिता मौजूद रहीं।