फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भक्तामर महाअर्चना में गूंजे 48 श्लोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फूल बाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को भक्तामर महाअर्चना हुई। प्रतिभा जैन व उनके पुत्र प्रासुक जैन के परिवार को आयोजन कराने का सौभाग्य मिला। मंदिर में सुबह श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। संध्या में आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के समक्ष संस्कृत के भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का पाठ कर 48 दीपक स्वास्तिक मंडल पर अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती के बाद जैन धर्म की महिमा पर विचार सुने। अंत में लकी ड्राॅ के माध्यम से दो पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में नवीन, अतुल, संजय, रमेश, विनोद, जिनेंद्र, मुकेश, योगेंद्र, विनय, वीरेश रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें