फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से पहुंचे मेरठ

विज्ञापन
भाकियू के कार्यकर्ता ट्रैक्टरों से मेरठ जाते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा मार्च और कमिश्नरी पर महापंचायत कर घेराव के लिए मवाना खुर्द में एकत्र हुए। वहां से काफिले के रूप में मेरठ रवाना हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सोमवार को किसान ट्रैक्टर तिरंगा मार्च और कमिश्नरी का घेराव करने का आह्वान कर रखा है। इसके लिए काफी संख्या में किसान और भाकियू कार्यकर्ता सुबह से ही मवाना खुर्द में पुलिस चौकी के पास एकत्र होना शुरु हो गए थे। वहां से 11:30 बजे के आसपास भाकियू नेता नरेश चौधरी आदि के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ मेरठ में होने वाले घेराव के लिए मेरठ रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें