फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू करेगी 17 को जिला मुख्यालय पर घेराव

विज्ञापन
गांव मुबारिकपुर में भाकियू की बैठक। (स्त्रोत भाकियू) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में गांव मुबारिकपुर में नरेश के आवास पर प्रधानाचार्य मदनपाल यादव की अध्यक्षता में समीक्षा पंचायत हुई। संचालन हर्ष चहल ने किया। जिसमें किसानों ने 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया। घेराव में मुख्य मुद्दा गन्ना मूल्य रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष ने किसानों से सलाह करते हुए कहा कि 17 अक्तूबर को जिला मुख्यालय घेराव में घेरा डालो डेरा डालो रणनीति पर आंदोलन करेंगे। किसानों ने पशुओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचने का निर्णय लिया और अधिकारियों की किसान के प्रति बेरुखी को देखते हुए आगामी सभी त्योहार जिला मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें