फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी के खुलासे के लिए भाकियू तोमर ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बहसूमा थाने में ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर। (बहसूमा)
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे में हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए के रविवार को भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चोरी खुलासे के लिए थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बीते शुक्रवार को थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य मार्ग की चार दुकानों पर कुंबल कर नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस की घोर लापरवाही से चोरी की घटनाए बढ़ रही हैं। यदि चोरी का जल्द खुलासा नहीं किया गया तो पुलिस कप्तान के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर स्पर्श यादव, राजकुमार चौधरी, नितिन चौधरी, शिवांशु, वीरेंद्र नागर, सचिन, विवेक लांबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें