फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू मंच ने मनाई महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि

विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष मास्टर सुभाष चंद्र के आवास पर महात्मा चौधरी महें
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन मंच के जिला अध्यक्ष मास्टर सुभाष चंद्र के आवास पर किसान नेता एवं किसान मसीहा महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पंद्रहवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बाबा टिकैत के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मिठाइयां वितरित की गईं और पौधरोपण भी किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में गांव बहादुरपुर के प्रधान धर्मपाल सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मलिक, माजिद, बालू प्रताप, जुगनू, मुकेश, प्रवेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें