मेरठ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय किसान यूनियन लोकहित के नेतृत्व में देश की आन बान शान तिरंगा के सम्मान में बृहस्पतिवार को मेजर ध्यानचंद नगर से लेकर कमिश्नरी चौराहे तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में भाकियू लोकहित के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला प्रभारी राहुल धर्मेंद्र प्रजापति,जतिन सिरोही, जिलाध्यक्ष बीनू गौतम, अनुज प्रजापति, आकाश कुमार, सुशील जाटव, अंकित कुमार, दानिश मलिक, शहवाज खान, अक्षय सैनी, अनुज राघव, सागर कुमार, बिट्टू राणा आदि मौजूद रहे। संवाद