सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) द्वारा शनिवार को मोहल्ला मंडी चमारान में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की। अध्यक्षता संगठन चौधरी निखिल राव ने की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा की गई। चौधरी निखिल राव ने कहा कि संगठन लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय है। इस दौरान संगठन के प्रति सक्रियता और सामाजिक कार्यों को देखते हुए आदिल चौधरी को युवा नगर महामंत्री पद पर मनोनीत किया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी जताई।