मेरठ। सूरजकुंड बाबा मनोहरनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा हुई। कथा में पंडित विष्णु दत्त त्रिवेदी ने कहा कि भागवत कथा जन्म जन्मांतर के पापों का नाश कर आध्यात्मिक शांति और मोक्ष मार्ग प्रशस्त करती है। मुख्य यजमान विजेंद्र मित्तल, सुषमा मित्तल, प्रशांत मित्तल और निशांत रहे। उन्होंने बताया कि महामंडलेश्वर निलिमानंद महाराज के सानिध्य में आरती हुई। ब्यूरो