स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में मंगलवार को इंटर हाउस जी०के क्विज प्रतियोगिता में स्थ
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में मंगलवार को इंटर हाउस जीके क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टेक्स्ट बुक चैलेंज, विजुअल, रैपिड फायर व बजर राउंड में कड़े मुकाबले के बाद भगत हाउस ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गांधी हाउस द्वितीय और सुभाष हाउस तृतीय स्थान पर रहा। स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्या बबीता ढाका ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और छात्रों को अपने लक्ष्य खुद तय करने की प्रेरणा दी। उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व कोऑर्डिनेटर वर्षा खुराना ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन चारू जैन के मार्गदर्शन में वंशिका व अवि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, नीतू, अंशु, रेनू व सविता का योगदान रहा।