फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेटियां फाउंडेशन ने बांटी खिचड़ी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..आंबेडकर चौराहा स्थित सरस केंद्र पर खिचड़ी वितरित करते राज्ये कर्मचारी.......संवाद
विज्ञापन
मेरठ। मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को भी खिचड़ी बांटी गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कचहरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर खिचड़ी वितरण किया गया। कर्मचारी परिषद की ओर से अध्यक्ष सिद्धार्थ वत्स व मंत्री नरेंद्र प्रधान के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बेटियां फाउंडेशन की ओर से शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस मॉल के पास खिचड़ी का वितरण किया गया। संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. क्षमा चौहान ने कहा कि अन्नदान से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरा दान नहीं है, क्योंकि हमारे प्राण अन्न पर ही निर्भर करते हैं। ब़ुधवार को यहां काफी संख्या में राहगीरों को खिचड़ी वितरित की गई। अध्यक्ष अंजु पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिव कुमारी गुप्ता, लक्ष्मी बिंदल, डीके पांडेय, कोषाध्यक्ष कुसुम मित्तल, पल्लवपुरम अध्यक्ष बबीता कटारिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें